उत्तराखंड
उत्तराखंड के इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, 18 ट्रेन रद्द, जानिए पूरी अपडेट
देहरादून : मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज और येल्लो चेतावनी जारी की है। हरिद्वार-देहरादून रेलवे पर मलबा आने से 38 ट्रेनें बाधित हुईं और 18 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। रेलवे के डीसीएम के मुख्य प्रशिक्षक सुधीर सिंह ने कहा कि भीमगोड़ काली मंदिर के पास पहाड़ से मलबा आने के कारण 13 घंटे तक ट्रेनें रोकी गईं, लेकिन ट्रैक से मलबा हटा दिया गया है। लेकिन बारिश का दौर फिर शुरू होने से पानी ओर मलबे आने का खतरा बना हुआ है।
देहरादून -हरिद्वार में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है। मौसम विभाग में आज और कल प्रदेश भर में भारी से भारी बारिश का पूर्व अनुमान जारी किया है। लगभग सभी जिलों के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के लिया कल भी ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
मौसम निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार कुमाऊ के साथ ही कुछ अन्य कई जिलों में भारी से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण पहाड़ों में भूस्खलन और बोल्डरों के गिरने से पहाड़ों में सफर करना सुरक्षित नहीं है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में यात्रा ना करने, और सुरक्षित स्थानों पर ही रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



