Uttarakhand News: BJP की आज महत्वपूर्ण बैठक को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज, इस पर होगी चर्चा... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand News: BJP की आज महत्वपूर्ण बैठक को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज, इस पर होगी चर्चा…

हरिद्वार

Uttarakhand News: BJP की आज महत्वपूर्ण बैठक को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज, इस पर होगी चर्चा…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में एक बार फिर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आगामी 26 सितंबर को हरिद्वार जिला पंचायत का चुनाव होना है। जिसको लेकर बीजेपी ने बड़ी बैठक बुलाई है। बैठक में आज चुनाव प्रत्याशी को लेकर मंथन किया जाएगा। इसमें भाजपा के प्रदेश स्तर के बड़े नेता तो मौजूद रहेंगे। बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहेंगे।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरिद्वार पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रतिनिधि चुनने के लिए देहरादून पार्टी मुख्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक होनी है। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की मौजूदगी में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी पूरी कर दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव को लेकर तिथि का ऐलान हो गया है। 6 से 8 सितंबर तक नामांकन होंगे। जिसके बाद 9 से 11 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं, 12 सितंबर को नामांकन वापस लेने की तिथि होगी और 13 सितंबर को प्रतीकों का आवंटन होगा। मतदान 26 सितंबर और मतगणना 29 सितंबर को होगी।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में हरिद्वार जिला ऐसा है, जहां पंचायत चुनाव राज्य के बाकी 12 जिलों के साथ नहीं होते हैं। राज्य गठन के बाद से ही यह परिपाटी जारी है। बीते साल मार्च से जून के बीच पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद इन्हें प्रशासकों के हवाले कर दिया गया था।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in हरिद्वार

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
2 Shares
Share via
Copy link