हरिद्वार
Uttarakhand News: बेटे को सोता छोड़ कपड़े सुखाने छत पर गई थी मां,घर से 8 माह का मासूम चोरी, मचा हड़कंप…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ज्वालापुर में अपने घर में सो रहा 8 माह का मासूम चोरी हो गया है। बताया जा रहा है कि मासूम की मां बेटे को सोता हुआ छोड़कर कपड़े सुखाने के लिए छत पर चली गई। इस दौरान साधु के वेश में कोई बेटे को उठा ले गया। मामले से पुलिस में हड़कंप मच गया। जिले भर में अभियान चलाकर एक साधु वस्त्रधारी और दंपती की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविंद्र कुमार निवासी मोहल्ला कड़च्छ भेल में संविदा पर काम करता है। शनिवार की सुबह रविंद्र ड्यूटी गया था और उसकी पत्नी राखी अपने आठ माह के मासूम बेटे के साथ घर पर मौजूद थी। इस दौरान एक साधु वेशधारी भिक्षा मांगने घर पहुंचा था। बच्चे की मां ने साधु को पांच रुपये देकर लौटा दिया और छत पर कपड़े सूखाने चली गई। छत से आकर देखा तो बच्चा गायब था।
जिसके बाद महिला ने आस पड़ोस में पता करने पर भी जब बच्चे का कुछ पता नहीं चला था तो पुलिस को सूचना दी गई। दिनदहाड़े बच्चा चोरी की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार से जानकारी जुटाने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से ही पूरी चौकसी बरती जा रही है। पहली प्राथमिकता बच्चे को सकुशल बरामद करना है। वहीं मासूम की मां बेसुध हो गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel



