हरिद्वार
Uttarakhand News: कांवड़ियों के दो गुटों में विवाद, 25 वर्षीय सेना के जवान को बेरहमी से पीट कर उतारा मौत के घाट…
Uttarakhand News: कांवड़ यात्रा जारी है। हरिद्वार में आस्था का जन सैलाब उमड़ रहा है। इस बीच कई हादसों और वारदातों की खबर भी आ रही है। हरिद्वार में रूड़की के मंगलौर कोतवाली के पीरपुरा में कांवड़ियों के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान मारपीट में एक सेना में कार्यरत कांवड़ यात्री (Kanwar Yatri) की मौत हो गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिल्ली हरिद्वार बायपास मार्ग पर डाक कांवड़ के वाहन को आगे निकालने को लेकर कांवड़ यात्रियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) और हरियाणा (Haryana) के डाक कांवड़ यात्री गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। दोनों ही गुटों के बीच आगे डाक कांवड़ ले जाने को लेकर होड़ लगी हुई थी।
बताया जा रहा है कि इस बीच नगला इमरती बाईपास पर उत्तर प्रदेश के डाक कांवड़ यात्रियों की कांवड़ आगे निकल गई। इस बात को लेकर हरियाणा के डाक कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए एक युवक को घेरकर पीट दिया। सिर पर रॉड लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षिय कार्तिक पुत्र योगेंद्र निवासी ग्राम सिसौली जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है। कार्तिक सेना में कार्यरत था। वह छुट्टी पर आया हुआ था। वह साथियों के साथ जल लेने के लिए हरिद्वार आया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






