हरिद्वार
Uttarakhand News: यहां कच्ची शराब पीने से 5 लोगों की मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप…

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार से चुनावी हलचल के बीच बड़ी खबर आ रही है। यहां पथरी थाना क्षेत्र के फूल गढ़ शिवगढ़ ग्राम में पांच लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना से जहां क्षेत्र में कोहराम मच गया है वहीं जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया है। मामले में जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कच्ची शराब पीने से पथरी थाना अंतर्गत गांव फूल गढ़ तेलीवाला निवासी राजू अमरपाल और भोला की मौत हो गई। वही गांव शिवगढ़ में मनोज की भी कच्ची शराब पीने से मौत हुई है बताया जा रहा है कि अमरपाल की जॉली ग्रांट व काका की एम्स ऋषिकेश में मौत हुई है। आशंका जताई जा रही है कि किसी प्रत्याशी ने शराब वितरण कराई होगी। ऐसे में सूचना मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
मृतकों के नाम
- बिरम पुत्र बलजीत सिंह उम्र 60 वर्ष
- अरुण पुत्र चंद्रभान उम्र 40 वर्ष
- राजू पुत्र शेवाराम उम्र 45 वर्ष
- अमरपाल पुत्र गोपाल उम्र 36 वर्ष
- मनोज पुत्र धर्मवीर उम्र 32 वर्ष
गौरतलब है कि इससे पहले भी आठ फरवरी 2019 को झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बाल्लुपुर समेत कई गांवों और सहारनपुर में जहरीली शराब पीने से 100 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इसमें 44 मृतक हरिद्वार जिले के थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







