हरिद्वार
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां पेड़ पर लटका मिला अज्ञात का शव, नहीं हो पा रही शिनाख्त, मची सनसनी…
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां शनिवार सुबह सिमली मोहल्ले में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव किसका इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार सुबह को लोग अपने काम पर जा रहे थे। तभी उनकी नजर मोहल्ला सिमली लक्सर रेलवे स्टेशन के सामने पूर्व सीओ निवास के पास पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। ये खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ गया। सूचना मिलते ही लक्सर कस्बा चौकी प्रभारी यशवीर नेगी मौके पर पहुंचे और आसपास लोगों से शव की शिनाख्त कराई, लेकिन कोई भी शव की शिनाख्त नहीं कर पाया।
बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र 35 साल के आसपास है। व्यक्ति ने आत्महत्या की है या फिर इसकी हत्या की गई है, पुलिस इस मामले की जांच की जा रही है। शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम






















Subscribe Our channel




