हरिद्वार
उत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी कल एक दिवसीय हरिद्वार दौरे पर रहेंगे! यह रहा भ्रमण कार्यक्रम, देखें…
देहरादून: प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा संगठन ने कसरत शुरू कर दी है. आलाकमान द्वारा प्रदेश की कमान पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी है। नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल एक दिवसीय हरिद्वार दौरे पर रहेंगे। आपको बता दें कि उत्तराखंड प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर धामी कल यानि बुधवार को हरिद्वार पहुचेंगे। नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2:30 बजे हरिद्वार में स्वागत किया जाएगा। हरिद्वार जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री धामी का सप्तऋषि किया जाएगा।
यह भी पढ़े- हादसा: कार-बाइक की जबरदस्त टक्कर, बाइक सवार की दर्दनाक मौत…
आपको बताते चलें कि हरिद्वार पहुंचकर नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन करेंगे। साथ ही धामी सन्तो का आशीर्वाद लेंगे। आशीर्वाद लेने के बाद मुख्यमंत्री जिला भाजपा कार्यालय, जगजीतपुर पहुंचेंगे। जहां जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में उनका स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। तत्पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी प्रमुख अखाड़ो के पास जाकर संतो और महामंडलेश्वरो से भी आशीर्वाद लेंगे। इस दौरान भृमण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार जिले के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद भी मौजूद रहेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की…
अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध, माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप होगा अगला निर्णय: सीएम
‘शब्दोत्सव’ के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रखे राज्य सरकार के संकल्प और उपलब्धियां…






















Subscribe Our channel






