हरिद्वार
Accident: उत्तराखंड में यहां खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल…
हरिद्वार: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। अब हरिद्वार हाईवे में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहाँ हाइवे पर तारोवाला पुल के पास एक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सीधा रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसा रविवार रात करीब एक बजे का बताया जा रहा है। कार में सवार लोगों की शिनाख्त दिल्ली निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के करोल बाग के निवासी पवन, राहुल, सुनील एवं गाजियाबाद निवासी सोनू हरिद्वार हाईवे से दिल्ली से ऋषिकेश की तरफ जा रहे थे। इस दौरान तारोवाला पुल से थोड़ा आगे कार अनियंत्रित हो कर किनारे खाई में गिर गई। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…






















Subscribe Our channel

