Accident: बाइक और कार की भीषण टक्कर, हादसे में दो जवान बेटों की मौत से परिवार में मचा कोहराम... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Accident: बाइक और कार की भीषण टक्कर, हादसे में दो जवान बेटों की मौत से परिवार में मचा कोहराम…

हरिद्वार

Accident: बाइक और कार की भीषण टक्कर, हादसे में दो जवान बेटों की मौत से परिवार में मचा कोहराम…

Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर रुड़की से आ रही है यहां दिल्ली देहरादून हाईवे पर बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दो वाहनों में आमने सामने की टक्कर से युवकों की मौत हो गई है। जवान बेटों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाइक सवार दो युवक रुड़की से भगवानपुर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही ये लोग भगवानपुर थाना क्षेत्र के पुहाना गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक इनोवा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने पंचनाम भरकर दोनों शवों को सिविल लाइन हॉस्पिटल रुड़की की मोर्चरी में रखवा दिया और परिजनों को मामले की सूचना दी। मृतकों की पहचान तंजीम 30 वर्ष मोहल्ला इस्लाम नगर और 28 वर्ष भारत नगर सिविल लाइन कोतवाली निवासी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in हरिद्वार

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

To Top
3 Shares
Share via
Copy link