उत्तराखंड
Big Breaking: हरक सिंह रावत दिल्ली में इन विधायकों के साथ कल कांग्रेस में घर वापसी…
भाजपा-कांग्रेस के टिकटों के ऐलान से पहले उत्तराखण्ड में कभी भी सियासी भूचाल आ सकता है। इस सियासी भूचाल का केन्द्र होंगे कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत। सूत्रों की माने तो कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। और चार विधायक समेत कल यानि सोमवार को कांग्रेस में शामिल होेगे।
बताया जा रहा है कि उनके साथ रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ भी हैं। हरक सिंह रावत राजनीतिक मौसम विज्ञानी माने जाते है और वे उसी दल में शामिल होते है जो सरकार बनाने वाली होती है। उत्तराखण्ड का सियासी इतिहास भी इसकी तस्दीक करता है।
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत लम्बे समय से बीजेपी में असहज महसूस कर रहे हैं। शनिवार को हुई भाजपा कोर कमेटी और चुनाव समिति की बैठकों से भी वे नदारद मिले। हालांकि हरक सिंह ने इस पर बयान दिया था कि पार्टी से कोर कमेटी की बैठक के लिए उन्हें कोई निमत्रण नहीं दिया गया।
इससे पहले भी कैबिनेट बैठक के दौरान वे कोटद्वार में मेडिकल कालेज के मुद्दे पर इस्तीफा देने का ऐलान कर चुके थे। हालांकि पार्टी ने उनको बाद में मना लिया था। लेकिन बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत अपनी बहू अनुकृति गुसांई के लिए लैंसडौन से टिकट चाहते हैं। शायद पार्टी ने उनकी इस बात को नहीं माना। वहीं लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत भी लगातार हरक सिंह रावत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।
सूत्रों की मुताबिक अपनी बहू अनुकृति गुंसाई और अपने साथ लोगों को टिकट की शर्त माने जाने के बाद ही वो कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



