उत्तराखंड
Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के प्रभात फेरी में शामिल हुए सीएम धामी, जनता से की ये अपील…

Har Ghar Tiranga: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। उत्तराखंड में इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को भी जिम्मेदारी दी है।
वही आज सुबह 7:30 बजे राजधानी देहरादून के गांधी पार्क से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभात फेरी को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्कूली बच्चों के साथ प्रभात फेरी में भाग लिया।
यह प्रभात फेरी गांधी पार्क से घंटाघर होते पर ऐसे हॉल चौक तक निकली गयी, कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर विधायक खजान दास, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के साथ जिलाधिकारी सोनिका और एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर शामिल हुए ।
आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने राज्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 20 लाख घरों में तिरंगा फहराए जाने का लक्ष्य रखा है।
यह कार्यक्रम 13 से 15 अगस्त तक किया जाना है जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सभी लोगों से अपील की है कि इस महा अभियान में सभी को अपनी सहभागिता दें। वही आज हजारों की संख्या में पहुंचे स्कूली छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम को प्रभात फेरी निकालकर सफल बनाया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




