उत्तराखंड
38वें राष्ट्रीय खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार की नई पहल…
देहरादून: उत्तराखण्ड को अपने रजत जयंती वर्ष में 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। ये खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक आयोजित होने जा रहे हैं। आगामी राष्ट्रीय खेल से युवाओं को जोड़ने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न गतिविधियां शुरू की गई हैं। इन खेलों को लेकर जागरूकता फैलाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार ने एक व्यापक अभियान शुरू किया है।
इस अभियान के तहत एक विशेष वेबसाइट बनाई गई है, साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की जा रही है। इसके अलावा, पंजीकरण केंटर्स भी पूरे राज्य में भेजे जा रहे हैं। ये केंटर्स नागरिकों को क्यूआर कोड स्कैन करके राष्ट्रीय खेल में दर्शक के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की सुविधा प्रदान करते हैं।
ये पंजीकरण केंटर्स जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तिरक्षक दल अधिकारी की देखरेख में संचालित किए जा रहे हैं। युवाओं को राष्ट्रीय खेल से जोड़ने के उद्देश्य से अब इन पंजीकरण केंटर्स को विश्वविद्यालयों और स्कूलों में भेजा जा रहा है।
17 जनवरी 2025 को, यह पंजीकरण केंटर्स यू.पी.ई.एस विश्वविद्यालय में भेजे गए। यह पहल युवाओं को राष्ट्रीय खेल से जोड़ने का माध्यम बनेगी, साथ ही साथ राज्य में खेलों के प्रति जागरूकता और उत्साह को भी बढ़ावा देगी।
सरकार सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे इन पंजीकरण केंटर्स का उपयोग करें और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



