उत्तराखंड
सरकार कर रही दून में मेट्रो चलाने का प्रयास: अग्रवाल
आईएसबीटी स्थित एमडीडीए की एचआईजी रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के समारोह में मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सरकार दून में मेट्रो चलाने का प्रयास किए जा रहे हैं। यह प्रोजेक्ट पीपीपी मोड पर बने, इस पर विचार चल रहा है।
उन्होंने कहा कि एचआईजी कॉलोनी की जो समस्याएं हैं, उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। कहा कि बहुत जल्द निकाय चुनाव कराए जाएंगे और कॉलोनी के लोगों को अपना पार्षद मिलेगा। स्मार्ट सिटी का एक काम बचा हुआ है, बाकी सारे काम पूरे हो गए हैं।
धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि मुझे देहरादून में अपनी सेवाएं देते हुए 39 साल हो गए हैं। देहरादून नगरपालिका 1977 में केवल 26 किलोमीटर क्षेत्र में थी, आज यह दायरा 100 किलोमीटर क्षेत्र का हो गया है। यह कॉलोनी बनी है और अब लोग रहने लगे हैं तो समस्याएं भी अब आएंगी। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि कॉलोनी में जो काम होने हैं, उनको जल्द ही पूरा किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान सुरक्षा-सुविधा पर विशेष फोकस…
आगामी 13 अप्रैल तक चलाया जायेगा स्वच्छता अभियान…
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
















Subscribe Our channel



