उत्तराखंड
Good News: उत्तराखंड में इन कर्मियों को मिलेगी ये सुविधा, निगम ने ये आदेश किया जारी…
उत्तराखंड के कर्मियों के लिए खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि परिवहन निगम ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों व उनके आश्रितों को सौगात दी है। राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत असीमित कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी है। इसके लिए निगम ने आदेश जारी कर दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वेतन लेवल 1-5 वाले कर्मचारियों, पेंशनर व पारिवारिक पेंशनर को 250 रुपये प्रतिमाह, वेतन लेवल 6 वालों को 450 रुपये प्रतिमाह, वेतन लेवल 7-11 वालों को 650 रुपये प्रतिमाह और वेतन लेवल 12 के कार्मिकों को 1000 रुपये प्रतिमाह अंशदान देना होगा। निगम से सेवानिवृत्त कार्मिक न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने पर गोल्डन कार्ड वार्षिक अंशदान (12 माह) देकर प्राप्त कर सकते हैं। एकमुश्त 10 साल का अंशदान जमा कराने वाले आजीवन गोल्डन कार्ड सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
बताया जा रहा है कि इसके लिए निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद श्रीवास्तव के निर्देशों पर आदेश किया गया है। इस संबंध में सभी मंडल प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि गोल्डन कार्ड का फार्म भरने वाले सेवानिवृत्त कार्मिकों व आश्रितों का अंशदान निगम कोष में जमा कराना सुनिश्चित करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

















Subscribe Our channel


