उत्तराखंड
Good News: कुमाऊं को मिल सकती है बड़ी सौगात, इन शहरों के बीच चलेगी वंदे भारत सहित दो एक्सप्रेस ट्रेने…

प्रदेश में जहां लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां कमर कस चुकी है। चुनाव से पहले कुमाऊं मंडल को दो एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिल सकती है। बताया जा रहा है कि इन दो ट्रेनों में वंदे भारत ट्रेन भी शामिल है। जबकि श्रमिक स्पेशल ट्रेन का संचालन भी रेलवे करने जा रहा है। इन ट्रेनों का संचालन होता है तो लोगों का सफर आसान हो जाएगा। आइए जानते है इसकी डिटेल्स..
मिली जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने काठगोदाम से वंदे भारत ट्रेन के संचालन को लेकर प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। जबकि रामनगर से बांद्रा तक एक और अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाई जाने का भी प्रस्तव भी रेलवे बोर्ड को गया है संभावना जताई जा रही है कि नवंबर माह के पहले सप्ताह में काठगोदाम से नई दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन कुमाऊं मंडल से पहली बार प्रारंभ हो सकेगा।
समझा जाता है कि चुनाव सरगर्मियों से पूर्व रामनगर से बांद्रा तक श्रमिक स्पेशल ट्रेन की शुरुआत भी हो जाएगी जिससे शीतकालीन पर्यटन सीजन में पर्यटकों को काफी फायदा होगा हालांकि रेलवे अधिकारियों ने अभी तक इन दोनों ट्रेनों के चलने की पुष्टि नहीं की है अलबत्ता रेलवे अंदर खाने इन दोनों ट्रेनों के संचालन की तैयारी में जुटी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




