उत्तराखंड
Good News: उत्तराखंड के लाखों कर्मियों के लिए खुशखबरी, इतनी आएगी सैलरी, आदेश जारी…
उत्तराखंड के करीब लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी इजाफा कर दिया है। निगम कर्मियों को चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते की सौगात मिल गई है। इसके आदेश जारी कर दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में निगम कर्मचारियों को एक जुलाई 2022 से 34 के बजाए 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। सचिव औद्योगिक विकास विभाग विनय शंकर पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश में निगमों को निर्देश दिए गए हैं, वह अपनी वित्तीय स्थितियों का आंकलन करने के बाद महंगाई भत्ते पर कार्रवाई करें।
गौरतलब है क राज्य कर्मियों के लिए महंगाई भत्ता दो बार बढ़ चुका है लेकिन निगम, निकाय कर्मचारी लंबे समय से इसके लिए भटक रहे थे। कर्मचारी संगठन लगातार सरकार से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। शासन ने अब इनका मंहगाई भत्ता बढ़ाते हुए आदेश जारी कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

















Subscribe Our channel


