Job Update: बेरोज़ार युवाओं के लिए अच्छी खबर, उत्तराखंड में जल्द भरे जाएंगे होमगार्ड के 900 पद... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Job Update: बेरोज़ार युवाओं के लिए अच्छी खबर, उत्तराखंड में जल्द भरे जाएंगे होमगार्ड के 900 पद…

उत्तराखंड

Job Update: बेरोज़ार युवाओं के लिए अच्छी खबर, उत्तराखंड में जल्द भरे जाएंगे होमगार्ड के 900 पद…

उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में जल्द ही 900 होमगार्ड के पदों पर भर्ती की जायेगी। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा में महिलाओं के लिए 411 पद आरक्षित किये गए हैं। होमगार्ड में महिलाओं का पहले 10 प्रतिशत कोटा और फिर 33 प्रतिशत कोटे को पूरा करने की तैयारी की जा रही है।

होमगार्ड के कमांडेंट जनरल आईजी केवल खुराना ने बताया कि राज्य में जल्द ही सौ होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। कमांडेंट जनरल-होमगार्ड्स आईजी केवल खुराना ने बताया कि उत्तराखंड में होमगार्ड के साढ़े छह हजार पद हैं, जिनमें से 56 सौ पद भरे हुए हैं और इनमें 239 ही महिलाएं हैं, जबकि इनकी संख्या ज्यादा होनी चाहिए। इसके लिए केंद्रीय होमगार्ड निदेशालय को महिलाओं के दस प्रतिशत पद करने का प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर उन्होंने सहमति जता दी है। अब जल्द ही खाली पड़े नौ सौ पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें से चार सौ 11 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। ताकि, उनकी संख्या दस प्रतिशत के हिसाब से 650 हो जाए। इसके अलावा बाकी बचे पदों पर पुरुषों की भर्ती होगी।

कमांडेंट जनरल केवल खुराना के अनुसार, केंद्र सरकार ने महिला होमगार्ड की संख्या धीरे-धीरे करके 33 प्रतिशत यानी 2,145 तक करने की भी मंजूरी दी है। लेकिन, यह कुल स्वीकृत पदों के यानी साढ़े छह हजार के अंदर ही होनी चाहिए। यानी नौ सौ पदों पर भर्ती के बाद इस महकमे में महिलाओं की संख्या 650 हो जाएगी। जबकि, 2145 महिला होमगार्ड के लिए 1495 पद भविष्य में खाली करने होंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
6 Shares
Share via
Copy link