उत्तराखंड
Good News: आमजन के लिए खुशखबरी, देहरादून से अब इस जिले के लिए चलेगी सीधी ट्रेन…
उत्तराखंड वासियों के लिए काम के लिए खुशखबरी है। रेल मंत्रालय ने टनकपुर-देहरादून के मध्य नई ट्रेन के संचालन को स्वीकृति प्रदान की है। अब टनकपुर से देहरादून का सफर आसान हो जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई ट्रेन के संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया है।
बता दें कि लंबे समय से टनकपुर से देहरादून के बीच रेलसेवा की मांग की जा रही है। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के निवासियों को राज्य की राजधानी देहरादून तक सफर करने के लिए एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा नहीं है। ऐसे में उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर, खटीमा, बनबसा आदि के लोग रोडवेज बस से महंगा सफर करने को मजबूर हो रहे हैं। अब टनकपुर से देहरादून के लिए सीधे ट्रेन चलने से आम जन को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिल जाएगी।
अभी लखनऊ जाने के लिए बरेली होकर पहुंचना पड़ता है। सीएम धामी ने भी पूर्व में रेल मंत्री से टनकपुर-देहरादून के मध्य रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया था। अब मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद इस नई ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



