उत्तराखंड
Good News: उत्तराखंड के इन जिलों से अयोध्या के लिए चलेगी आस्था ट्रेन,जानें शेड्यूल और किराया…
श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए शासन-प्रशासन लगातार काम कर रहा है। बस सेवा के बाद अब स्पेशल ट्रेन सेवा की भी शुरूआत होने जा रही है। बताया जा रहा है कि इसके लिए देश भर से अयोध्या के लिए नाॅन एसी आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। उत्तराखंड से भी ये ट्रेन चलाई जाएगी। जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आइए जानते है कि ये ट्रेन कब से कहां से चलेगी और इसका किराया क्या होगा।
मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर और रामलला के दर्शन के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े। इसके लिए रेलवे ने उत्तराखंड के लोगों के लिए सीधी ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। उत्तर रेलवे ने रेलवे बोर्ड को 20 अलग-अलग स्थानों से आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि देहरादून में अभी रेलवे प्रशासन को इसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन दिल्ली से इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें आठ ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
रिपोर्टस की माने तो अयोध्या के लिए पहली आस्था ट्रेन 25 जनवरी को देहरादून से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी। आस्था स्पेशल के नाम से चलने वाली ये ट्रेन 27 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। रेलवे की ओर से अयोध्या के लिए चलने वाली ट्रेन का फरवरी महीने का भी शेड्यूल जारी किया है। इसके अलावा रेलवे ने फरवरी से देहरादून, योग नगरी ऋषिकेश और हरिद्वार से चलने वाली ट्रेन का भी शेड्यूल जारी किया है।
बताया जा रहा है कि एक फरवरी को सुबह 11 बजे दून से सीधे अयोध्या के लिए चलने वाली ट्रेन तीन फरवरी दोपहर 2:55 पर अयोध्या पहुंचेगी। इसका किराया 1600 रुपये तय किया गया है और इसकी बुकिंग 21 जनवरी से शुरू होगी। वहीं, आठ फरवरी को योगनगरी ऋषिकेश से सुबह 11:40 पर चलने वाली ट्रेन भी नौ फरवरी को दोपहर 2:55 पर पहुंचेगी। 15 फरवरी को हरिद्वार से दोपहर 1:15 पर चलने वाली ट्रेन 16 फरवरी को दोपहर 2:55 पर पहुंचेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



