उत्तराखंड
Video: देहरादून में सुविधा स्टोर में भयावह आग, लपटे उठते ही मची भगदड़, देखें वीडियो…
देहरादूनः पटेलनगर के सहारनपुर रोड स्थित सुविधा स्टोर रविवार में सुबह अचानक आग लग गई । आग से लाखों का सामान जलकर राख होने का अनुमान है। सूचना पर फायर ब्रिगेड के पांच वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। समाचार लिखे जाने तक राहर कार्य चल रहा था।
आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। रविवार सुबह करीब 9:40 बजे सुविधा स्टोर की चौथी मंजिल पर आग लग गई और देखते पूरे स्टोर में आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
आसपास के लोगों ने आग की लपटें देखते ही मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर अग्निशमन के वाहन मौके पर पहुंची और राहत कार्य मे जुट गई। सुबह होने के कारण लोगों की भीड़ कम थी, अन्यथा बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। आग के चलते सहारनपुर रोड पर पर लम्बा जाम लग गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


