उत्तराखंड
Breaking: पहली बार pmo की नजर रहेगी चारधाम यात्रा पर, व्यवस्था हुई चौकस…

प्रदेश में चारधाम यात्रा का आगाज 3 मई से होने वाला है तो वहीं 6 मई से केदारनाथ धाम यात्रा शुरू होने वाली है। 6 मई को शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा का आगाज इस बार कुछ अलग अंजाद में होगी। केदारनाथ यात्रा की मॉनीटरिंग इस बार सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से होगी। जानकारी के मुताबिक इस बार प्रधानमंत्री केदारनाथ न पहुंचकर खुद अपने कार्यालय से केदारनाथ यात्रा का लाइव प्रसारण देखेंगे। मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और जिलाधिकारी भी अपने कार्यालय से यात्रा व्यवस्थाओं का आंखों देखा हाल जान सकेंगे।
केदारनाथ से सोनप्रयाग तक लगे हैं 10 हाई फ्रीक्वेंसी आईपी कैमरा केदारनाथ से रुद्रप्रयाग और देहरादून से पीएमओ को इंटीग्रेटेड नेटवर्क से इस यात्रा को लिंक किया जा रहा है। यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री कार्यालय से केदारनाथ यात्रा को लाइव देखा जाएगा और इस बार बाबा केदारनाथ की यात्रा को स्वयं प्रधानमंत्री मोदी अपने कार्यालय से देखेंगे। यात्रा के लाइव प्रसारण और मॉनीटरिंग के लिए स्वान और एनआईसी ने केदारनाथ से सोनप्रयाग के बीच 10 हाई फ्रीक्वेंसी आईपी कैमरा लगाए हैं। इन कैमरा के जरिये पूरे केदारनाथ सहित 17 किमी पैदल रास्ते के हर हिस्से पर नजर रखी जाएगी। सोनप्रयाग से रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी कार्यालय को रेडियो फ्रीक्वेंसी से लिंक किया गया है।
एलईडी के माध्यम से रहेगी यात्रा पर नजर
जिलाधिकारी कार्यालय और यात्रा कंट्रोल रूम में लगी एलईडी के माध्यम से केदारनाथ यात्रा पर नजर रखी जा सकेगी। वहीं जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग से सचिवालय को इंटीग्रेटेड नेटवर्क और पीएमओ कार्यालय को एनआईसी इंटीग्रेड से लिंक कर यात्रा को लाइव देखा जा सकेगा। वहीं, यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ वीडियो व ऑडियो कॉलिंग से संवाद भी होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




