उत्तराखंड
उत्तराखंड में इन फूलों की खेती से किसानों को मिलेगा लाभ, होगा बड़ा मुनाफा…

जनपद चमोली में फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग द्वारा वर्तमान में लीलियम की खेती के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह ने बताया कि जनपद के 20 किसानों के 1200 वर्ग मीटर में पॉली हाउस के अंतर्गत लगभग 25 हज़ार लीलियम बल्बों का रोपण कार्य किया जा रहा है।
ग़ौरतलब है कि लीलियम ठंडी आबोहवा का बेहद खुबसूरत फूल है। टयूलिप के बाद लीलियम ही ऐसा फूल है, जिसकी खासी मांग है। मैदानी क्षेत्रों में मई व जून के महीने में उक्त फूलों की माँग ज्यादा और उत्पादन कम होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों पर उगाए जाने वाले लीलियम पुष्पों का उचित दाम मिल जाता है।
ऐसे में पहाड़ों पर उगाए जाने वाले लीलियम पुष्प उत्पादन से किसान भाई अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा पॉली हाउस के इतर खुले में फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए ग्लेडियोलस बल्ब का रोपण कार्य भी किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




