चीनी मिल की व्यवस्था से किसान हुए खुश, अधिशासी निदेशक को किया सम्मानित... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

चीनी मिल की व्यवस्था से किसान हुए खुश, अधिशासी निदेशक को किया सम्मानित…

उत्तराखंड

चीनी मिल की व्यवस्था से किसान हुए खुश, अधिशासी निदेशक को किया सम्मानित…

डोईवाला। डोईवाला शुगर मिल से जुड़े किसानों ने चीन के अधिशासी निदेशक का सम्मान किया है।
किसानों का कहना है कि इस पेराई सत्र में चीनी मिल में जो व्यवस्थाएं की गई है उससे किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। जिस कारण किसानों ने चीनी मिल परिसर में अधिशासी निदेशक को सम्मानित किया है।

किसानों ने कहा कि पिछले वर्षों में गन्ना तोल के बाद भी गन्ना बच जाता था। जिसे किसान गन्ना वापस लेकर चले जाते थे। लेकिन इस वर्ष गन्ने का तोल किया जा रहा है। फटाफट गन्ना तोल होने के कारण ने चीनी मिल के बाहर ट्रक और अन्य गन्ना लदे वाहन भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। जिस कारण डोईवाला शहर में जाम भी नहीं लग रहा है। अधिशासी निदेशक के मिल पर पैनी नजर रखने के कारण चीनी मिल 24 घंटे चीनी का उत्पादन करने में लगी हुई है।

अभी तक मिल में नोकेन की समस्या या बड़ी तकनीकी खामी भी देखने को नहीं मिली है। गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नोटियाल ने कहा कि मिल के सुचारू व तेजी से गन्ना पेराई के कारण किसानों को गन्ना पर्ची भी सही मिल रही है। गन्ना समिति व मिल मिलकर किसानों के हितों में कार्य कर रहे हैं।
किसानों ने चीनी मिल के अधिशासी निदेशक से मिलकर गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की मांग भी की। जिस पर अधिशासी निदेशक ने कहा कि किसानों का गन्ने का भुगतान शीघ्र कर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि नए अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह को आए अभी कुछ ही महीने हुए हैं। इसके बावजूद उन्होंने जिस तरह से चीनी मिल के बेहतरी के लिए कार्य किया है। उससे किसानों और चीनी मिल दोनों को लाभ मिल रहा है। ये चीनी मिल में पहला मौका है जब चीनी मिल ने कम गन्ना पेराई करके चीनी का अधिक उत्पादन किया है। जिससे चीनी मिल फायदे की तरफ जाती दिख रही है। अधिशासी निदेशक को सम्मानित करने वालों में गन्ना सोसायटी के अध्यक्ष मनोज नौटियाल, सभासद गौरव मल्होत्रा, ईश्वर चंद्र पाल, कमल अरोड़ा, ओमप्रकाश कांबोज शामिल रहे।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

To Top
0 Shares
Share via
Copy link