उत्तराखंड
निर्धारित संख्या से कम वाहन फील्ड में उतारने पर जताई नाराजगी, डीएम ने दिए कड़े निर्देश…
अधिकारियों को दिए कम्पनी को नोटिस प्रेषित करने के निर्देश।
सफाई व्यवस्थाओं को लेकर कम्पनियों से मांगा उनका रूट प्लान।
निर्धारित संख्या से कम वाहन फील्ड में उतारने पर कड़ी नाराजगी के साथ, नोटिस की कार्यवाही के निर्देश।
देहरादून: जिलाधिकारी/प्रशासक सविन बंसल ने नगर निगम देहरादून सफाई कार्यों समीक्षा बैठक ली। जिलाधिकारी ने कम्पनियों को डोर-टू-डोर कूड़ा की जानकारी मांगी जिस पर पूर्ण जानकारी न दे पाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को फटकार लगाई।
साथ ही अनुबन्ध के अनुसार रूट पर वाहन न चलाने पर सम्बन्धित कम्पनियों को नोटिस प्रेषित करने के साथ ही मानकों के अुनरूप अर्थदण्ड की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ कम्पनियों से उनका रूट प्लान मांगते हुए गार्बेज प्वांईट सफाई कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, नगर निगम के अधि0अभि0, इकोनवेस्ट मैनेजमेंट, वाटरग्रेस, आदि कम्पनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…
सभी जाबाजों ने अपने साहस,धैर्य और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय दिया:CM

















Subscribe Our channel




