उत्तराखंड
Big Breaking: निर्वाचन आयोग का बड़ा कदम, जुलूस के साथ नॉमिनेशन नहीं कर पाएंगे प्रत्याशी…
ढोल नगाड़ों की धूम पर नाचते समर्थकों की भीड़ के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने जाते नेताओं के नजारे आगामी विधानसभा चुनाव में नजर नहीं आएंगे। कोविड के कारण भारत निर्वाचन आयोग ने नामांकन के समय प्रत्याशी के साथ अधिकतम दो प्रस्तावकों के ही मौजूद रहने की सीमा लगा दी है। साथ ही नामांकन पत्र, शपथ पत्र और जमानत राशि से जुड़े काम का ऑनलाइन विकल्प भी दे दिया है।
कोविड संक्रमण के दौरान आयोजित होने वाले चुनावों के लिए भारत निर्वाचन आयोग अगस्त 2020 में ही विस्तृत गाइडलाइन जारी कर चुका है। बिहार, बंगाल सहित कई राज्यों के चुनाव इसी गाइडलाइन के साथ सम्पन्न हो चुके हैं। अब उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी यही गाइडलाइन लागू होगी। इसके मुताबिक प्रत्याशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर नामांकन पत्र, शपथ पत्र ऑनलाइन भर सकेंगे।
इसके साथ ही जमानत राशि भी ऑनलाइन जमा हो सकेगी। हालांकि नामांकन पत्र जमा करने के लिए प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारियों के सामने पेश होना होगा। लेकिन इस दौरान उनके साथ अधिकतम दो प्रस्तावक ही मौजूद रहेंगे। भीड़ भाड़ से बचने के लिए रिटर्निंग अधिकारी प्रत्याशियों को नामांकन के लिए अलग- अलग समय देंगे, इस तरह प्रत्याशी पूर्व निर्धारित समय पर ही नामांकन के लिए उपस्थित होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



