ECI ने राहुल के आरोपों को किया खारिज, कांग्रेस नेता के 5 सवालों का फैक्ट के साथ दिया जवाब​ - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

ECI ने राहुल के आरोपों को किया खारिज, कांग्रेस नेता के 5 सवालों का फैक्ट के साथ दिया जवाब​

उत्तराखंड

ECI ने राहुल के आरोपों को किया खारिज, कांग्रेस नेता के 5 सवालों का फैक्ट के साथ दिया जवाब​

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर धांधली का आरोप लगाते हुए उनसे सोशल मीडिया के जरिए पांच सवाल किए थे। जिस पर चुनाव आयोग ने जवाब देते हुए उनके आरोपों को फर्जी और बिना आधार के बताया है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर चुनाव आयोग से 5 सवालों का जवाब मांगा था। राहुल ने पांच सवाल पूछते हुए कहा, ‘भारत का लोकतंत्र बेशकीमती है – इसकी चोरी का अंजाम बहुत भयानक होगा। अब जनता बोल रही है – बहुत हुआ!’

राहुल द्वारा पूछे गए 5 सवाल
1. विपक्ष को डिजिटल वोटर लिस्ट क्यों नहीं मिल रही? क्या छिपा रहे हो?
2. CCTV और वीडियो सबूत मिटाए जा रहे हैं – क्यों? किसके कहने पर?
3. फर्जी वोटिंग और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की गई – क्यों?
4. विपक्षी नेताओं को धमकाना, डराना – क्यों?
5. साफ-साफ बताओ – क्या ECI अब BJP का एजेंट बन चुका है?

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के पहले सवाल का जवाब देते हुए कहा, सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही डिजिटल वोटर लिस्ट की मांग को कमलनाथ VS चुनाव आयोग (2019) केस में खारिज कर चुका है। कांग्रेस सांसद के दूसरे सवाल का जवाब देते हुए चुनाव आयोग ने बताया, कोई भी उम्मीदवार चुनाव परिणाम को चुनौती देने के लिए हाई कोर्ट में 45 दिनों के भीतर याचिका दायर कर सकता है। ऐसे मामलों में ही सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखा जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  IAS बंशीधर तिवारी ने भ्रामक खबरों पर बोला सर्जिकल स्ट्राइक, साजिश रचने वाले गैंग का किया खुलासा... 

चुनाव आयोग ने कहा, एक लाख पोलिंग स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज देखना 1 लाख दिन यानी लगभग 273 वर्षों का कार्य होगा, जिसका कोई व्यावहारिक या कानूनी लाभ नहीं है। चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 की वोटर लिस्ट तैयार होने के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश से केवल कुछ ही आपत्ति पत्र दाखिल किए गए थे। जबकि राहुल गांधी ने कभी कोई खुद शिकायत पत्र नहीं दिया।

यह भी पढ़ें 👉  खेत में दरांती थामे दिखे डीएम सविन, बोले-किसानों से सीखने आया हूँ... 

इसके अलावा आयोग ने स्पष्ट तौर पर कहा कि, या तो राहुल गांधी अपने आरोपों पर नियम 20(3)(B) के तहत विधिवत घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करें या फिर देश से माफी मांगें।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

Popular Post

Advertisement

ADVERTISEMENT

Recent Posts

Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link