Earthquake: उत्तराखंड में अभी-अभी भूकंप के झटकों से डोली धरती, दहशत मे लोग, जानें तीव्रता... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Earthquake: उत्तराखंड में अभी-अभी भूकंप के झटकों से डोली धरती, दहशत मे लोग, जानें तीव्रता…

उत्तराखंड

Earthquake: उत्तराखंड में अभी-अभी भूकंप के झटकों से डोली धरती, दहशत मे लोग, जानें तीव्रता…

Earthquake: उत्तराखंड में जहां बारिश का दौर जारी है। वहीं शुक्रवार दोपहर बारिश के बीच  पिथौरागढ़ और बागेश्‍वर ज‍िले में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप का केंद्र बरीखालसा और तेजम तहसील के समीप रामगंगा नदी पार बताया जा रहा है। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड की धरती शुक्रवार दोपहर भूकंप के झटकों से कांप उठी। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी मदकोट क्षेत्र में 12 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए। वहीं बागेश्वर जिला में शुक्रवार अपराह्न 12.55 पर लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। पिथौरागढ़ में आए भूकंप की तीव्रता रेक्टर पैमाने पर 3.6 मेग्नीट्यूट मापी गई है। हालांकि भूकंप से कोई नुकसान की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि झटका तेज था। क्षेत्र में हो रही वर्षा के बीच भूकंप से दहशत बनी है। कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और फोन से एक दूसरे की कुलशक्षेम पूछने लगे। जहां बारिश से भूस्खलन से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। वहीं अब भूकंप से लोग दहशत में है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
6 Shares
Share via
Copy link