उत्तराखंड
Earthquake: उत्तराखंड में दो दिन में चार बार भूकंप से डोली धरती, बार-बार आ रहे झटकों से दहशत में लोग…
Earthquake: उत्तराखंड में लगातार भूकंप के झटके आ रहे है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के पिथौरागढ़ जिले में 48 घंटे के भीतर चार बार भूकंप से धरती डोली है। जिससे लोग दहशत में है। वहीं दिल्ली एनसीआर से लेकर चीन तक भूकंप के झटके महसूस किए गए है। चीन में रविवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। इसके साथ ही कई बिल्डिंग के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। तो वहीं पिथौरागढ़ में भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिथौरागढ़ में शनिवार की देर रात और रविवार की सुबह सीमांत जिले की धरती भूकंप से चार बार धरती डोली। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2, 2.7, 2.7 और 2.8 मैग्निट्यूड दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि चारों भूकंप का केंद्र चीन सीमा पर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। जहां रविवार सुबह चीन में भूकंप से तबाही मची तो वहीं शनिवार देर रात दिल्ली,नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, जम्मू समेत कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप की तीव्रता 5.8 थी। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिन्दू कुश क्षेत्र था। भूकंप करीब 9 बजकर 31 मिनट महसूस किए गए।
बताया जा रहा है कि पहला भूकंप शनिवार की रात एक बजकर 34 मिनट पर आया। इस दौरान भूकंप की तीव्रता 4.2 मैग्निट्यूड थी। जबकि केंद्र गुंजी में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप का दूसरा झटका रात एक बजकर 37 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता 2.7 और केंद्र कालापानी में 10 किलोमीटर की गहराई बताई गई है। वहीं भूकंप का तीसरा झटका रात 2 बजकर 48 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मैग्निट्यूड और केंद्र चीन सीमा पर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। चौथा भूकंप रविवार सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर आया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



