उत्तराखंड
कूडेदान के निकट मिली थी महिला की लाश, पुलिस ने किया घटना का खुलासा…
DEHRADUN. डालनवाला क्षेत्र में हुई महिला की हत्या का दून पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर खुलासा कर दिया है। मामले में दून पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से हत्या और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा करा दिया। डालनवाला पुलिस ने अभियुक्त राजेश पुत्र मुन्नू नि0 कैनाल रोड, थाना राजपुर, 37 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, नगर निगम के सफाई कर्मी द्वारा 112 पर सूचना दी गयी थी, कि सेन्टिरियो मॉल के पास कूडेदान के निकट एक अज्ञात महिला की लाश पडी हुई है, सूचना पर तत्काल मौक़े पर पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी थी।
जानकारी के अनुसार, बीती शाम को अभियुक्त को रेलवे स्टेशन के पास शराब के ठेके के बाहर मृतका जिनकी पहचान निवासी नालापानी रोड डालनवाला उम्र- 35 वर्ष के रुप में हुयी, मिली थी। उनसे बताया कि दोनों ने साथ में शराब पी थी। दोनों के बीच बातचीत होने के बाद अभियुक्त महिला को सुलभ शौचालय के बगल वाले कमरे में लेकर गया था जहां उसने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की लेकिन मृतका ने इसका विरोध किया तो नशे की हालात में हैवान ने महिला के सिर पर कई वार कर दिए और फिर अचेत अवस्था में उसके साथ दुष्कर्म भी किया।
बाद में नशा कम होने पर देखा कि महिला की मौत हो गयी है तो साक्ष्य छिपाने व बचने के लिए उसने शव को सड़क दुर्घटना की भांति दिखाने के लिए सड़क के किनारे रख दिया। मामले की गहराई को देखते देहरादून पुलिस ने बेहद कम समय में ही अभियुक्त को पकड़ लिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel



