उत्तराखंड
जिलाधिकारी आशीष भटगांई 13 जनवरी से लगने वाले प्रसिद्ध उत्तरायणी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया…
बागेश्वर: जिलाधिकारी आशीष भटगांई 13 जनवरी से लगने वाले प्रसिद्ध उत्तरायणी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने मेला स्थल पर पहुँचे। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बागेश्वर में लगने वाला उत्तरायणी मेला अपने आप में एक अलग पहचान रखता है। यहां काफी संख्या में बाहरी क्षेत्रों से श्रद्धालु और मेलार्थी आते हैं, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जाय। बाहर से आये व्यापारियों को मेले में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाय।
जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में लगने वाले झूले, चरखे इत्यादि का सुरक्षा की दृष्टि से नियमानुसार संचालित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई रखने के निर्देश नगर पालिका के अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में अस्थाई पुलिस चौकी की जानकारी लेते हुए मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश पुलिस को दिए। प्रकाश व्यवस्था में व्यवधान न हो इसके लिए विद्युत विभाग को उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी/उपजिलाधिकारी मोनिका, ईई लोनिवि संजय पांडे, विद्युत मोहम्मद अफजाल, ईओ मो यामीन, हयात सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की…
अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध, माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप होगा अगला निर्णय: सीएम
‘शब्दोत्सव’ के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रखे राज्य सरकार के संकल्प और उपलब्धियां…
मुख्यमंत्री ने खैरीमान सिंह में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर का निरीक्षण किया…

















Subscribe Our channel


