देहरादून
देहरादून में इस दिन होगी आपदा प्रबंधन पर विश्व कांग्रेस, CM धामी ने कही ये बात…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक देहरादून में आपदा प्रबंधन पर होने वाली छठवीं विश्व कांग्रेस की विवरणिका का विमोचन किया। इस आपदा प्रबंधन कांग्रेस का विषय ‘STRENGTHENING CLIMATE ACTION & DISASTER RESILIENCE’ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में आपदा प्रबंधन का छठवां वैश्विक सम्मेलन होने से वैश्विक स्तर पर देवभूमि उत्तराखण्ड को एक नई पहचान मिलेगी। आपदा न्यूनीकरण कैसे किया जाए, यह हिमालयी राज्यों की बड़ी आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील है। जलवायु परिवर्तन के कारण आपदाओं के स्वरूप में भी परिवर्तन हो रहा है और अब आपदा केवल मानसून अवधि तक सीमित नहीं रह गयी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन एक दशक पूर्व श्री केदारनाथ में भीषण प्राकृतिक आपदा आई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्री केदारनाथ धाम के मास्टर प्लान से पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से हुए हैं। भव्य एवं दिव्य केदारपुरी के निर्माण के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






