देहरादून
मौसम अपडेटः उत्तराखंड में और बढ़ेगी ठंड, आज से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी…
देहरादून: उत्तराखंड में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में पहुंचने से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इससे प्रदेशभर में तापमान में गिरावट आने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ने की आसार हैं। वहीं हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर व नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छाने लगा है। इसके साथ ही सभी जिलों में सुबह-शाम शीतलहर चल रही है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी देहरादून में आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों में रात्रि के समय गरज वाले बादल विकसित होने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






