देहरादून
मौसम अपडेट: उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज, जानिए आज कैसे रहेगा आपके जिले में मौसम…
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम बदल रहा है। पहाड़ियों पर पड़ी बर्फबारी का असर दिखने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक आज (6 दिसंबर) प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के अधिकांश स्थानों और मैदानी क्षेत्रों के अनेक स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। बर्फबारी के बाद पहाड़ी इलाकों में जहां तापमान माइनस में चला गया है तो वहीं मैदानी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 2500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। आज राजधानी देहरादून में आसमान साफ रहने से लेकर शाम और रात्रि में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। आज देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा। आज मसूरी में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम






















Subscribe Our channel




