Uttarakhand News: प्रदेश में आज फिर खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत, मचा कोहराम... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand News: प्रदेश में आज फिर खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत, मचा कोहराम…

देहरादून

Uttarakhand News: प्रदेश में आज फिर खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत, मचा कोहराम…

Uttarakhand News: पहाड़ी अंचलों में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर चकराता हरिपुर मीनस रोड से आ रही है। यहां एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बामुश्किल बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा चकराता हरिपुर मीनस रोड पर हुआ है। बताया जा रहा है कि वाहन विकासनगर से नेरवा हिमाचल चूना लेकर जा रहा था, इस दौरान वह एक पिकअप वाहन हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर टिमराधार के समीप आरालानी में गहरी खाई में जा गिरा। कार में तीन लोग सवार थे ।आसपास के लोगों ने चकराता तहसील को हादसे की सूचना दी। जिस पर तहसील कर्मी मौके के लिए रवाना हुए।  जिसमें वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि वाहन चालक ने गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।

वहीं घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रोप-वे माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच खाई से शवों को बाहर निकाला। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान रोहित (19) पुत्र दिलबहादुर, निवासी चौपाल, जिला शिमला ,हिमाचल प्रदेश और मोहनलाल (25) पुत्र रतिराम, निवासी चौपाल,जिला शिमला,हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं हादसे में चालक विख्यात कुमार (41),निवासी जयगढ़, तहसील चौपाल, जिला शिमला को कोई चोटें नही आई।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link