देहरादून
बधाई: प्रदेश का नाम रोशन कर लौटी उत्तराखंड महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम, CM धामी ने किया सम्मानित…
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में उत्तराखण्ड महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम के सम्मान समारोह में प्रतिभाग कर टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने उत्तराखण्ड की अंडर 19 महिला टीम को BCCI की चैंपियनशिप जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब हमारे प्रदेश के योग्य खिलाड़ियों को क्रिकेट एसोसिएशन न होने के कारण या तो अवसर नहीं मिल पाता था या उन्हें अन्य राज्यों की ओर से खेलना पड़ता था। परंतु वर्ष 2019 में राज्य में क्रिकेट एसोसिएशन के गठन के बाद से राज्य में क्रिकेट और खिलाड़ियों के विकास में सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में क्रिकेट के साथ ही अन्य खेलों के विकास एवं खिलाडियों की सुविधा के लिए जो भी हितकर होगा वह किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि 2025 में हमारे खिलाड़ी खेलों में भी प्रदेश का नाम रोशन कर नया इतिहास लिखने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, सचिव महिम वर्मा, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पद्मश्री आर०के०जैन, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






