देहरादून
Uttarakhand News: लैपटॉप से नकली नोट बनाकर दुकानों पर चलाने वाले गिरफ्तार, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम…
Uttarakhand News: उत्तराखंड की तीर्थनगरी ऋषिकेश में तीन दोस्त पुलिस की गिरफ्त में आए है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक इंजिनियर है और नकली नोट छापकर दुकानों पर चलाते थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कई खुलासे किए है। पुलिस ने लैपटाप, स्कैनर, प्रिंटर, आदि सामान भी बरामद किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीते रोज कोतवाली ऋषिकेश में चंद्र मोहन पांडे पुत्र स्व. दिवाकर दत्त पांडे गली नंबर दो गुमानीवाला ऋषिकेश देहरादून ने तहरीर देकर बताया था कि श्यामपुर बाईपास गुमानीवाला शिव मंदिर के पास उनकी परचून की दुकान पर एक युवक ने सामान लेने के बदले दो हजार का नकली नोट दिया और चला गया। इस मामले की जांच के लिए पुलिस की अलग अलग टीमें बनाई गईं और नीरज को पकड़ा गया।
बताया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह तीन दोस्त (सुनील व रोशन जोशी) हैं। बताया तीनों ने बीटेक कर रखा है और बेरोजगार हैं। सभी दोस्त रोशन जोशी के देहरादून पटेलनगर स्थित निरंजनपुर वसुंधरा विहार के लेन नंबर दो मकान में रहते हैं। आरोपी नीरज ने बताया कि रोशन जोशी लैपटॉप, स्कैनर और प्रिंटर की मदद से नकली नोट छापता है। तीनों अलग-अलग क्षेत्रों में नकली नोटों से दुकानों में खरीदारी करते हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि नौकरी न मिलने पर उसको अपना खर्चा चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते अपने महंगे शौक और खर्चा चलाने के लिए नकली नोट छाप कर बाजार में चलाने का कदम उठाया और अपने दोस्तों को भी इसमें शामिल कर लिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…






















Subscribe Our channel






