देहरादून
Uttarakhand News: छात्रों ने की शिक्षक के साथ मारपीट, पुलिस तक पहुंचा मामला…

डोईवाला। राजकीय इंटर कॉलेज बुल्लावाला, डोईवाला के प्रधानाचार्य ने कोतवाली में विद्यालय के शिक्षक के साथ छात्रों द्वारा मारपीट करने के संबध में एक तहरीर दी है।
कोतवाली में तहरीर देते हुए कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य भुवनेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि विद्यालय के संस्कृत प्रवक्ता सुरेश चंद शर्मा के साथ शुक्रवार सुबह 10:15 पर कार्यालय में विद्यालय के अन्य शिक्षकों की मौजूदगी में कॉलेज के दो छात्रों और एक अन्य बाहरी व्यक्ति द्वारा मारपीट की गई। जिसके बाद कॉलेज के स्टॉफ की मदद से दोनों को पकड़कर कॉलेज में लाया गया।
लेकिन तीसरा व्यक्ति छूटकर भाग गया। जिनमें एक छात्र कक्षा 10 व एक छात्र कक्षा 12 का है। तहरीर में कहा गया कि इस घटना से वो और उनका स्टॉफ भयभीत है। और ऐसी स्थिति में पठन-पाठन प्रभावित हो सकता है। और छात्रों द्वारा दी गई जान से मारने की धमकी से जानमाल का खतरा हो सकता है। इसलिए उन्होंने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel





