देहरादून
Uttarakhand News: मसूरी में SDM की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मसूरी से बड़ी खबर आ रही है। यहां लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी ट्रेनिंग (LBS) के लिए आए बांग्लादेश के एसडीएम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बांग्लादेश से मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में ट्रेनिंग के लिए 45 अधिकारियों का दल आया है। सभी अफसर रविवार को मसूरी के लाल टिब्बा और धनोल्टी घूमने के लिए गए थे। इसमें से 36 वर्षीय एमडी अलामेन की धनोल्टी से वापस आते हुए अचानक रास्ते में तबीयत बिगड़ गई।
बताया जा रहा है कि आनन-फानन में उनके सहयोगी उन्हें मसूरी के उप जिला चिकित्सालय ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एमडी अलामेन की मौत की खबर पर मसूरी अकादमी में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मसूरी पुलिस और स्थानीय प्रशासन को दी गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






