देहरादून
Uttarakhand News: देश के मशहूर “द दून स्कूल” में गरीब बच्चों को भी मिलेगा एडमिशन, जानें पूरा प्रोसेस…
Uttarakhand News: देश और उत्तराखंड का सबसे बड़ा और मशहूर द दून स्कूल जहां पढ़ना एक आम बच्चे के लिए किसी सपने से कम नही। ये सपना अब पूरा हो सकता है स्कूल प्रशासन ने आर्थिक रूप से कमजोर होनहार छात्रों के लिए छात्रवृत्ति का ऐलान किया है। जिसके लिए द दून स्कूल स्कॉलरशिप एग्ज़ाम कराया जाएगा। अपने सपने को पूरा करने के लिए इच्छुक छात्र को इंटरव्यू सहित तीन परीक्षाओं के दौर से गुजरना होगा। तीनों चरणों में खरा उतरने वाले को स्कूल में एडमिशन मिल जाएगा और उसकी पढ़ाई स्कॉलरशिप के द्वारा कराई जाएगी ।
वैसे तो मशहूर दून स्कूल का नाम लेते ही एक तरह से द्रोणाचार्य के गुरूकुल की याद आती है जहां सिर्फ अमीर लोगों के बच्चे ही पढ़ सकते हैं। लेकिन अब इस स्कॉलरशिप से उन प्रतिभावान विद्यार्थियों को मौका मिलेगा। जो देश का भविष्य संवार सकते हैं। स्कूल ने इस पहल के तहत स्पष्ट किया है कि जो भी बच्चे प्री और मेंस एग्जाम पास करने के बाद चुने जाएंगे, उन्हें उनके परिवार की आर्थिक स्थिति के हिसाब से 20 प्रतिशत से 120 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए सीटों की संख्या तय नहीं की गई। इसके लिए इसी महीने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। स्कूल की वेबसाइट https://www.doonschool.com/ पर आवेदन करने का फॉर्म खुलेगा।
बताया जा रहा है कि दून स्कूल में प्रवेश के लिए प्री परीक्षा का शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। इसे पास करने के बाद मुख्य परीक्षा का आवेदन शुल्क 26 हजार रुपये पूरी तरह से इन मेधावियों के लिए माफ होगा। मुख्य परीक्षा पास करने के बाद स्कॉलरशिप से आगे की पढ़ाई निशुल्क होगी। यह जरूरी नहीं कि हर छात्र की पूरी फीस माफ हो, छात्र की पारिवारिक पृष्ठभूमि एवं क्षमता को देखने के बाद स्कूल की कमेटी तय करेगी कि किस छात्र को कितनी स्कॉलरशिप देनी है।
प्रवेश परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें दो सेक्शन रखे गए हैं। पहला सेक्शन 40 अंक का होगा। इसके तहत 30 मिनट के भीतर स्थानीय भाषा में एक निबंध लिखना होगा। दूसरा सेक्शन 60 अंक का होगा, इसके लिए एक घंटा मिलेगा। इसमें 30 नंबर का एक निबंध लिखना होगा, 15 अंकों का एक काम्प्रिहेंसिव और 15 अंकों के लिए कक्षा छह के पाठ्यक्रम के आधार अंग्रेजी विषय के प्रश्न पूछे जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






