देहरादून
Uttarakhand News: ऋषिकेश में भीषण अग्निकांड, आठ दुकानें हुई जलकर खाक…
उत्तराखंड से भीषण अग्निकांड की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश की छोटी सब्जी मंडी में देर रात दुकानों में आग लग गई। जिसमें करीब आठ दुकानें जलकर खाक हो गई। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार देर रात करीब दो बजे की है। बताया जा रहा है कि यहां अचानक दुकान से धुआं उठने लगा। देखते- ही देखते आग की लपटों ने मंडी की करीब आठ दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
वहीं दुकानों में आग की सूचना पर दमकल की टीम वहां पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान सब्जी व्यापारियों का लाखों का नुकसान हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…






















Subscribe Our channel



