Uttarakhand News: ऋषिकेश में यहां होटल के कमरे में लटका मिला विदेशी महिला का शव, मची सनसनी... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand News: ऋषिकेश में यहां होटल के कमरे में लटका मिला विदेशी महिला का शव, मची सनसनी…

देहरादून

Uttarakhand News: ऋषिकेश में यहां होटल के कमरे में लटका मिला विदेशी महिला का शव, मची सनसनी…

उत्तराखंड की तीर्थनगरी ऋषिकेश से बड़ी खबर आ रही है। यहां के तपोवन क्षेत्र के होटल राज रिजॉर्ट के कमरे में एक विदेशी महिला का शव लटका मिला है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मान कर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के खिलाड़ी विदेश में करेंगे देश का नाम रोशन, इस प्रतियोगिता में दिखाएंगे अपना दम...

मिली जानकारी के अनुसार विदेशी पर्यटकों का ग्रुप मेडिटेशन के लिए  ऋषिकेश आया हुआ था। महिला बीते तीन जनवरी को अपने ग्रुप से अलग हो गई थी। जिसका शव अब होटल के कमरे में लटका मिला है।बताया जा रहा है कि राज रिजॉर्ट प्रबंधन पुलिस को सूचना दी कि उनके होटल में एक विदेशी महिला का शव लटका है। सूचना पर थाना मुनिकीरेती के एसएसआई योगेश पांडेय, चौकी प्रभारी तपोवन दीपिका तिवारी मौके पर पहुंचे। जहां तार से लटके महिला के शव को कब्जे में लिया गया। शव की पहचान लापता एसुल्लयू करमानालिवा (32) के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि एसुल्लयू करमानालिवा  ने बीते तीन जनवरी को होटल हॉलिडे होम में चेक इन किया। उसके बाद अपना सामान रखा और बाहर चली गई। फिर वापस नहीं लौटी और उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा है। तब से ये लोग उसकी तलाश कर रहे थे। महिला के इस तरह मिलने से हर कोई सकते में है। महिला उक्त होटल के कमरे में कब आई, इस बात की जानकारी के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं पुलिस दूतावास के माध्यम से महिला के परिजनों को सूचना भेज रही है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
1 Shares
Share via
Copy link