देहरादून
Uttarakhand News: दरोगा भर्ती घोटाले में बड़ा अपडेट, जल्द गिर सकती है कई दरोगाओं पर गाज, जानें…
Uttarakhand News: उत्तराखंड दरोगा भर्ती घोटाले के मामले में बड़ा अपडेट आ रहा है।बताया जा रहा है कि मामले में विजिलेंस ने अपनी जांच पूरी कर शासन को रिपोर्ट सौंप दी है। इस जांच के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही कई दरोगाओं के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। अब इन दरोगाओं के भविष्य का फैसला शासन में ही किया जाना है। आइए जानते है पूरा मामला..
मिली जानकारी के अनुसार यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा धांधली के आरोपों के बीच मई 2022 में एसटीएफ ने मामले की जांच शुरू की थी। इस जांच में कई आरोपियों और नकल माफिया को गिरफ्तार भी किया गया। इस बीच पहले कुछ और भर्तियों में धांधली की बात सामने आई। जिसमें 2015 में हुई दरोगा सीधी भर्ती परीक्षा में भी घोटाले की खबरे आई। बताया गया कि यह परीक्षा पंत नगर विवि ने आयोजित न कराई थी। जिसके बाद मामले में पुलिस मुख्यालय की संस्तुति के बाद विजिलेंस ने जांच शुरू की।
जांच में विजिलेंस ने हल्द्वानी सेक्टर में आठ अक्तूबर 2022 को नकल माफिया समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पिछले साल जनवरी से 20 दरोगा को सस्पेंड किया गया। इस जांच में कुछ दरोगाओं पर आरोप सिद्ध होते हुए दिखाई दिए हैं, तो वहीं कई दरोगा जांच में सही पाए गए हैं। मामले में अब शासन को विजिलेंस ने रिपोर्ट सौंप दी है। अब इन दरोगाओं का फैसला शासन ने करना है। अब देखते है शासन कब क्या कार्रवाई करता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






