देहरादून
Big Breaking: बेकाबू कार ने बाईक सवार परिवार को रौंदा, दो बच्चों सहित 4 घायल…
देहरादून। राजधानी में तेज रफ्तार का कहर जारी है। देर रात बेकाबू गति से कार भगा रहा कार चालक बाइक सवार परिवार को टक्कर मारकर फरार हो गया। दर्दनाक हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पति और दोनों बच्चों को चोटें आई हैं। घायलों को दून मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपित कार चालक की पहचान हो गई है। आरोपी की तालाश जारी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तेज रफ्तार कार दिलाराम चौक की तरफ से घंटाघर की ओर आ रही थी। वहीं बाइक पर सवार परिवार के चार सदस्य बहल चौक से किशन नगर चौक की तरफ जा रहा था। बहल चौक पर चालक ने तेजी से बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसे में बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए। इतना ही नहीं कार चालक ने सड़क पर गिरे घायलों के ऊपर कार चढ़ा दी और कार को बैक कर नेशविला रोड की ओर भाग गया। कार सवार ने नेशविला रोड पर भी तीन-चार वाहनों को टक्कर मारी। वहीं बुरी तरह से घायल परिवार के सदस्यों को समाजसेवी विकास वर्मा ने आटो से दून मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान ब्रजकिशोर उनकी पत्नी सुनीता और बच्चे शिवानी व तरुण के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






