देहरादून
Truecaller ने किया इस खास फीचर्स को लॉन्च, जानें इस नए ऐप आइकन के बारे में…
देहरादून। उत्तराखण्ड सहित पूरे भारत के ग्राहकों के लिए ट्रूकॉलर ने बुधवार को कॉर्पाेरेट रीब्रांडिंग और एक नए ऐप आइकन के लॉन्च की घोषणा की, जिसे गूगल प्ले स्टोर तथा एप्पल ऐप स्टोर पर तुरंत पहचाना जा सकेगा। ब्रांड की नई पहचान को एकदम सही समय पर पेश किया जा रहा है, जो डिजिटल क्षेत्र में हो रहे महत्वपूर्ण बदलावों के अनुरूप है। ट्रूकॉलर के उद्देश्य, ऊर्जा और उत्साह की नई भावना ही इस रीब्रांडिंग की बुनियाद है।
एलन ममेदी, सह-संस्थापक एवं सीईओ, ट्रूकॉलर, ने बताया कि हमें अपने ब्रांड की नई पहचान और लोगो को लॉन्च करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह दर्शाता है कि हम अपने यूजर्स से किए गए वादे को पूरी तरह निभा रहे हैं, साथ ही हर दिन लगातार विकसित और बेहतर होने पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी के लिए संचार को सुरक्षित बनाना ही हमारा मिशन है, जो हमें लोगों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए सर्च कॉन्टेक्स्ट जैसे नए-नए सॉल्यूशंस विकसित करने और यूजर्स की गोपनीयता को बेहतर बनाने के लिए इंजीनियरिंग में सुधार करने की प्रेरणा देता है।
ट्रूकॉलर के यूजर्स को ब्रांड की नई पहचान के साथ-साथ एकदम नया व दमदार एंटी-फ्रॉड फीचर भी मिलता है, जिसे सर्च कॉन्टेक्स्ट का नाम दिया गया है और यह ट्रूकॉलर एआई आइडेंटिटी इंजन का एक हिस्सा है। किसी भी नंबर के सर्च रिजल्ट्स को देखते समय, ट्रूकॉलर के यूजर्स को तुरंत सूचित किया जाएगा कि नंबर का नाम हाल ही में बदला गया है या बार-बार बदला जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel



