देहरादून
पुल पावर लिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने पर शरीफ का स्वागत किया…
देहरादून। यूरोप में हुई पुल पावर लिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में साहिल कुरैशी पुत्र शरीफ कुरैशी के गोल्ड जीतने पर उनका भानियावाला में स्वागत किया गया।
उन्होंने 100 प्लस केजी भार प्रतियोगिता में गोल्ड जीता है। और घर लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि साहिल कुरैशी ने वर्ल्ड चैंपियनशिप मे भारत व उत्तराखंड के साथ-साथ डोईवाला का भी नाम रोशन किया है।
वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज नोटियाल ने कहा की साहिल के जीतने से युवाओं को एक नई ऊर्जा मिली है। राज्य सरकार को भी ऐसे युवाओ को सरकारी नोकरी देनी चाहिए। और ऐसे युवाओ का हौसला बढ़ाते हुए इनके खेल का सारा खर्च राज्य सरकार को उठाना चाहिए।
सभासद गौरव मल्होत्रा ने कहा की यह हमारे राज्य के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर युवा कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष राहुल सैनी, जसवंत सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्वतंत्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…






















Subscribe Our channel

