देहरादून
Big Breaking: दोस्तों संग पिकनिक मनाने गए सचिवालय कर्मी की हादसे में मौत, खुशियां मातम में बदली…
देहरादूनः उत्तराखंड में गरमी बढ़ रही है। ऐसे में पर्यटन स्थलों पर लोग उमड़ रहे है। गरमी से निजात के लिए लोग नदियों का सहारा ले रहे है। देहरादून सचिवालय कर्मी भी गरमी से राहत पाने के लिए दोस्तों संग बीजापुर डैम में नहाने चला गया। इस दौरान नहाते वक्त सचिवालय कर्मी की डूबने से मौत हो गई। कर्मी का शव पुलिस में कब्जें में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रविवार को छुट्टी होने के चलते कुछ लोग पिकनिक मनाने बीजापुर डैम नहर आए थे। यहां नहाते वक्त उसकी नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने नहर किनारे एक व्यक्ति का शव अचेत अवस्था में मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया । जहां डाॅक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक कंप्यूटर सहायक के तौर पर सचिवालय में काम करता था। मृतक की शिनाख्त अमित कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी प्रायमरी स्कूल भूड़ महोलिया खटीमा ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है। वह देहरादून में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था।
बताया जा रहा है कि अमित के सर पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अमित के दोस्त मोहित कुमार निवासी ग्राम गुड्डी नयागांव और शैलेन्द्र राणा निवासी ग्राम जीवा रेडी शिमला बायपास रोड, आशीष अस्वाल निवासी शताब्दी एनक्लेव जोगीवाला, भगवान सिंह धामी निवासी यमुना काॅलोनी देहरादून से पूछताछ की है। जिससे घटना का खुलासा हो सका है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम है। पत्नि बेसुध हो गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…
सभी जाबाजों ने अपने साहस,धैर्य और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय दिया:CM
सीएम धामी से इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड आयोजकों की भेंट…
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान सुरक्षा-सुविधा पर विशेष फोकस…






















Subscribe Our channel






