देहरादून
राजनीति: विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को उठी मंत्री बनाने की मांग, दी ये चेतावनी…
देहरादून। उत्तराखंड में खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को लेकर सियासत गर्मा गई है। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने चेम्पियन के लिए मंत्री पद की मांग उठाई है। शुक्रवार को गुर्जर महासभा की ओर से प्रेस कांफ्रेंस कर चैंपियन को काबीना मंत्री बनाने की मांग की है।वही उन्होंने साफ कहा कि अगर चैंपियन को मंत्री नही बनाया गया तो ईट से ईट बजा दी जाएगी। वही खुद चैंपियन ने भी मांग करते हुए कहा कि अगर ओबीसी समाज के विधायक को मंत्री बनाये जाए तो किसान आंदोलन को थामा जा सकता है।
आपको बता दें कि गुर्जर महासभा का कहना है कि यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद एक मंत्री पद खाली हो गया है, जिसे चैंपियन को सौंपा जाए। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग गुर्जर ने कहा कि चैंपियन समस्त ओबीसी समाज के राष्ट्रीय नेता हैं और उनकी भावनाओं को देखते हुए चैंपियन को मंत्री बनाया जाना चाहिए। उनका ये भी कहना है कि अगर उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया तो आगामी चुनाव में ओबीसी वर्ग भाजपा से नाराजगी जताएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुजर्र महासभा की इस चैंपियन का कहना है कि ये उनकी नहीं, बल्कि महासभा की मांग है और वे उनके साथ खड़े हैं। चैंपियन ने कहा कि अगर उन्हें मंत्री पद मिलता है तो भी ठीक है और नहीं मिलता तो भी वे भाजपा के कार्यकर्त्ता के रूप में काम करते रहेंगे और संगठन को मजबूत बनाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






