देहरादून
राजनीति: हरदा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मना रहे अफसोस दिवस, पीएम मोदी के दौरे का जताया विरोध…

देहरादून: लखीमपुर हिंसा के बाद से सियासत गरमाई हुई है। उत्तराखंड में कांग्रेसी घटना से आहट और प्रधानमंत्री मोदी के ऋषिकेश एम्स दौरे को निराशाजनक बताते हुए अफसोस दिवस मना रहे है। अपने एम्स दौरे के दौरान पीएम मोदी की ओर से प्रदेशवासियों के लिए कोई घोषणा न होने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस जन गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे एक घंटे के मौन उपवास पर बैठे। वहीं पंजाब कांग्रेस से नवजोत सिंह सिद्धू बाजपुर पहुंचे है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अफसोस दिवस के रूप में 1 घंटे का मौन उपवास रखा। उसके बाद कांग्रेस जन ने सबको सम्मति देकर भगवान भजन गाकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि पीएम मोदी को अपने दौरे के दौरान धामी सरकार को गन्ने का मूल्य बढ़ाने और बकाए की अदायगी करने के निर्देश देते लेकिन अफसोस है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।
कांग्रेस पार्टी के नेताओं का कहना है कि उत्तराखंड का बेरोजगार आस लगाए बैठा था कि प्रधानमंत्री निश्चित ही देहरादून आकर भारत के दूसरे सबसे ज्यादा बेरोजगारी वाले राज्य के लिए रोजगार की सौगात लेकर आएंगे। लेकिन दुर्भाग्य है कि उन्होंने इस दिशा में कोई घोषणा नहीं की। इसके अलावा किसानों को उम्मीद थी कि लखीमपुर में हुई किसानों के साथ बर्बरता के खिलाफ देश के प्रधानमंत्री प्लास्टिक के रूप में दो शब्द कहेंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







