देहरादून
VIDEO: उत्तराखंड के रिहायशी इलाकों में गुलदार की धमक से दहशत, CCTV में हुआ कैद, देखें…
ऋषिकेश: उत्तराखंड में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां श्रीनगर के एक घर में गुलदार के घुसने की खबर है तो वहीं ऋषिकेश के रिहायशी इलाके में भी गुलदार की धमक देखी गई है। यहां शास्त्री नगर में कॉलोनी में घूमते हुए गुलदार देखा गया है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। गुलदार की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। लोग घरों से निकलने में डर रहे है। वन विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऋषिकेश के शास्त्री नगर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो रात करीब 1 बजे का बताया जा रहा है। वीडियों में गुलदार को घूमते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि ये वीडियो कॉलोनी के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से बेखौफ गुलदार लोगों के घरों के सामने से गुजर रहा है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इस बात की जानकारी दी है। साथ ही इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग भी की है।
वहीं दूसरी ओर श्रीनगर के कमलेश्वर मोहल्ले में भी घर के अंदर एक गुलदार घुस गया। बताया जा रहा है कि गुलदार मकान की सीढ़ियों के अंदर बने स्टोर रूम में है। घर के लोगों ने गुलदार के गुर्राने की आवाज सुन कर इस बात की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए रेस्क्यू कार्य में जुट गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…






















Subscribe Our channel



