देहरादून
आदेशः कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर, अब ऐसे होगी स्कूलों में पढ़ाई…
देहरादून: उत्तराखंड के छठीं से 12 वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा आदेश जारी किया है। राज्य में अब सभी स्कूल अब सामान्य रूप से खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने केवल तीन और चार घंटे तक ही स्कूल खोलने की बंदिश को खत्म कर दिया गया है। शिक्षा सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने इसके आदेश जारी कर दिए है। हालांकि बाकी कोरोना संक्रमण आदि से सुरक्षा के लिए तय सभी मानकों को कड़ाई से पालन करना होगा।
आपको बता दें कि अब तक कोविड 19 संक्रमण की वजह से राज्य के आठवीं तक के स्कूलों को केवल तीन घंटे और नवीं से 12वीं तक के स्कूलों को चार घंटे खोलने की अनुमति थी। जिसे अब खत्म कर दिया गया है। अब स्कूल पहले जैसे ही खुलेंगे।वर्तमान में मैदानी जिलों में सरकारी स्कूल सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.30 तक खुलते हैं। मौजूदा स्थितियों के लिए हादसे छात्रों की पढ़ाई पर कोई व्यवधान ना पड़े इसके लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। अब इसी प्रकार स्कूलों में पूरी पढ़ाई कराई जाएगी। लेकिन वहीं दूसरी और कोरोना के बढ़ते मामले में परेशानी का सबब साबित हो रहे है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की…






















Subscribe Our channel






